Uttar Pradesh: चंदौली में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में एक एसयूवी और एक ट्रक की टक्कर में एक महिला और सात साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

 
Follow :
Uttar Pradesh: चंदौली में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल | Image: Representational

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में एक एसयूवी और एक ट्रक की टक्कर में एक महिला और सात साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चंदौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव कुमार सिसौदिया ने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी में सवार इश्तखार अहमद (45), अख्तर अंसारी (50), हकीमुन निसा (35) और सायना (सात) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, दुर्घटना में एसयूवी में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इश्तखार चंदौली के रहने वाले थे, जबकि दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन अन्य लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और वे यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे।

सीओ ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हुई, जब एसयूवी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - Mental Health: मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 15:44 IST