Uttar Pradesh: एटा में 2 बाइक की टक्‍कर में 2 युवकों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर शुक्रवार तड़के दो बाइक की आमने-सामने टक्‍कर में दो युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 
Follow :
Uttar Pradesh: एटा में 2 बाइक की टक्‍कर में 2 युवकों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी | Image: Social media

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर शुक्रवार तड़के दो बाइक की आमने-सामने टक्‍कर में दो युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान थाना सकरौली क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी शिवा (18) के रूप में हुई है। शिवा की बहन की शादी शनिवार को होने वाली है। यह दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि..

पुलिस ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के नैनीगंज के मसरूलगंज निवासी अरबाज अली (22) के रूप में हुई है। इस भीषण दुर्घटना में शिवा एवं अरबाज की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सकरौली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि दोनों घायलों राहुल एवं फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, चेहरे पर आएगा बेशुमार निखार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 16:05 IST