Uttar Pradesh: ट्रक और डम्पर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत

हमीरपुर जिले के भरवा सुमेरपुर क्षेत्र में एक ट्रक और डम्पर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Uttar Pradesh: ट्रक और डम्पर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत | Image: Representational

हमीरपुर जिले के भरवा सुमेरपुर क्षेत्र में एक ट्रक और डम्पर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे भरवा सुमेरपुर थाना क्षेत्र में कानपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे एक ट्रक की सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक डम्पर से जोरदार टक्कर हो गयी।

उनके मुताबिक..

उनके मुताबिक, इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और उनके चालक और एक परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनमें से संजीत (45) और रोहित (40) की इलाज के दौरान तड़के मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल काली नामक एक व्यक्ति को कानपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - शूटिंग के दौरान गुरु रंधावा को लगी चोट, बोले- 'एक्शन करना आसान नहीं'

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 17:30 IST