सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर CM योगी की धमक, बढ़ती लोकप्रियता के साथ बने नंबर वन मुख्यमंत्री

CM Yogi Number One on X : देश के राजनेताओं में CM योगी सिर्फ PM मोदी और अमित शाह से ही पीछे हैं। इसके पहले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को भी पीछे छोड़ दिया।

 
Follow :
सोशल मीडिया एक्स पर सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री बने सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: PTI/ File Photo

UP CM Yogi Number 1 on X : सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोरदार धमक दिखाई दी है। सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म पर सीएम योगी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। सीएम योगी की एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी ज्यादा है। इस फेहरिस्त में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शीर्ष पर हैं, जबकि पूरे देश के राजनेताओं की बात करें तो वो तीसरे स्थान पर हैं।

CM योगी के निजी एक्स अकाउंट  (@myogiadityanath) पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 27.4 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं देश के राजनेताओं में वो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से ही पीछे हैं। इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कभी इस मामले में सीएम योगी से आगे हुआ करते थे, लेकिन अब सीएम योगी ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है।

राहुल गांधी और अखिलेश को भी छोड़ा पीछे

CM योगी की एक्स प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता का अंदाजा हम ऐसे भी लगा सकते हैं कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी इस प्लेटफॉर्म पर काफी आगे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जहां 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सीएम योगी की बढ़ती लोकप्रियता ने इन दोनों ही नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। 

निजी ऑफिस भी एक्स पर काफी लोकप्रिय

सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के निजी एक्स अकाउंट के अलावा उनका ऑफिशियल एक्स अकाउंट (@myogioffice) भी सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय है। इस अकाउंट पर भी सीएम योगी को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ से भी ज्यादा है। जनवरी साल 2019 में सीएम योगी के इस अकाउंट को एक्स प्लेटफॉर्म (तब ट्विटर ) पर शुरू किया गया था। तब से लगातार लोगों ने उनके इस अकाउंट को फॉलो किया और दिनो ब दिन इस पर भी फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती चली गई।  

यह भी पढ़ेंः Pashupati Paras ने कहा Bihar में इसी महीने मंत्रिमंडल का विस्तार होगा
 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 4 February 2024 at 07:40 IST