UP: झांसी में वेज बिरयानी में निकली हड्डी तो मचा हंगामा, दुकानदार समीर खान हुआ फरार; सैंपल सील

उत्तर प्रदेश के झांसी में उस समय बवाल मच गया जब एक ग्राहक की वेज बिरयानी में हड्डी निकल गई। इस मामले के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने दुकान के बाहर जमकर

 
Follow :
Biryani | Image: Unsplash

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में उस समय बवाल मच गया जब एक ग्राहक की वेज बिरयानी में हड्डी निकल गई। इस मामले के सामने आने के बाद हिंदूवाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया। यह देख दुकानदार डर के मारे शटर गिरकार भाग निकला।

बताया जा रहा है कि झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के आशिक चौराहे पर हैदराबादी बिरयानी का आउटलेट है। इसे एक समीर खान नाम का युवक चलाता है। बुधवार, 26 फरवरी को एक शिवा नाम का शख्स अपने दोस्त के साथ वेज बिरयानी खाने पहुंचा था। इस दौरान उसने बिरयानी पैक कराई और वह जहां काम करता था वहां खाने चला गया। बिरयानी खाते वक्त उसके मुंह में हड्डी का छोटा टुकड़ा आया जिसे देख वह आगबबूला हो उठा। इस बात को लेकर शिवा की दुकानदार से बहसबाजी हुई। विवाद बढ़ने पर शिवा ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों और हिंदू संगठनों को दे दी।

दुकान के बाहर जमकर हंगामा

इस बात की खबर जैसे राष्ट्र भक्त संगठन समेत कुछ अन्य हिंदूवादी संगठनों को लगी तो उनके कार्यकर्ता दुकान के बाहर पहुंच गए और वहां खूब हंगामा किया। उन लोगों ने दुकादार पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। दुकान के बाहर इस कदर हंगाम होता देख दुकानदार नौ-दो ग्यारह हो गया।

पुलिस ने बिरयानी का सैंपल किया इकट्ठा

मामले की खबर मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और किसी तरह से मामले को शांत कराया। वहीं खाद्य विभाग की टीम ने दुकान में रखी बिरयानी का सैंपल इकट्ठा कर आगे जांच के लिए  भेज दिया गया है। पुलिस ने दुकानदार समीर को काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। दुकानदार के नहीं मिलने पर पुलिस ने उसकी दुकान को सील करने की कार्यवाही की। 

यह भी पढ़ें: UP: मिर्जापुर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान पत्थरबाजी, कई घायल; नमाज के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर हुआ विवाद



 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 14:52 IST