UP: मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत

जयसिंहपुर क्षेत्र में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके पोते की मौत हो गई।

 
Follow :
UP: मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके पोते की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि..

पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि दामोदरपुर गांव के निवासी उदयराज जायसवाल (52) अपनी पत्नी प्रमिला (48) और पेते आनंद (नौ) के साथ मोटरसाइकिल से बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल चला रहे उदय राज और उनके पोते आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई प्रमिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

ये भी पढ़ें - Nagpur Violence News: नागपुर को सुलगाने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 March 2025 at 19:45 IST