UP Teacher Vacancy: यूपी सुपर TET का नोटिफिकेशन जारी, 12,405 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 12,405 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए यूपी सुपर टीईटी 2026 Advt. No. 05/2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर आया है। राज्य बेसिक शिक्षा विभाग ने 12,405 सहायक शिक्षकों सुपर टीईटी के पदों पर भर्ती निकाली है।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले तुरंत आवेदन करें।
आवेदन के लिए अंतिम मौका
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी टीईटी (UPTET) या सीटीईटी (CTET) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें बिना कोई समय गंवाए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर देना चाहिए।
नोटिफिकेशन जारी तिथि- 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 16 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 15 अक्टूबर 2026
फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि- 19 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि- 3 और 4 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया और मेरिट सूची
सुपर टीईटी भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल एक परीक्षा के आधार पर नहीं होगा, बल्कि इसके लिए दोहरे मापदंड तय किए गए हैं। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंक और उनके शैक्षणिक वेटेज को मिलाकर बनने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
जरूरी शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों के पास D.El.Ed (BTC), B.Ed. या इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार का UPTET या CTET परीक्षा पास होना आवश्यक है।
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न और समय अवधि जानें
यूपी सुपर टीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड (OMR Sheet) पर किया जाएगा।
प्रश्नों का प्रकार- 150 MCQs प्रश्न।
समय अवधि- 2 घंटे 20 मिनट।
मुख्य विषय- भाषा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 13 October 2026 at 19:39 IST