अपडेटेड 14 March 2026 at 22:07 IST

फिर ‘पंडित’ पर बवाल, UP Police SI परीक्षा में पूछा गया ऐसा प्रश्न कि भड़क गए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, दिए जांच के आदेश

UP Police SI Exam Question Controversy: उत्तर प्रदेश में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर में एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसे लेकर डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Follow :  
×

Share


UP Police SI परीक्षा में पूछा गया ऐसा प्रश्न कि भड़क गए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक | Image: Brajesh Pathak-X

UP Police SI Exam Question Controversy: उत्तर प्रदेश में यूपी दारोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन दो दिन यानी 14 मार्च और 15 मार्च को किया जा रहा है। इसी बीच पहले दिन हुई परीक्षा के पेपर में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद हो गया है, जिसे लेकर डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने यहां तक कहा है कि पूछे गए सवाल को लेकर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रश्नपत्र की तस्वीर के सवाल नंबर 3 में एक वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनने को कहा गया था, जिसमें एक ऑप्शन पंडित भी था। 

परीक्षा में पूछा गया सवाल था- 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए। वहीं इसके ऑप्शन थे- A. निष्कपट, B. सदाचारी, C. पंडित, D. अवसरवादी

इसके बाद पूछे गए प्रश्न में 'अवसरवादी' (Opportunist) के अर्थ के रूप में 'पंडित' शब्द को एक विकल्प के तौर पर रखने पर नए विवाद में जन्म ले लिया। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे एक विशिष्ट वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अपमानजनक बताया। इस पर डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने भी संज्ञान लेकर एक लंबा पोस्ट लिखा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

इस सवाल पर मामला गरमाते देख डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने 'X' पर एक पोस्ट कर सरकार का कड़ा रुख स्पष्ट किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है। सरकार ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया है।

ब्रिजेश पाठक ने लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमे कड़ी आपत्ति है। सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

अभिजात मिश्र ने सीएम से की कार्रवाई की मांग

वहीं, इस मामले पर यूपी बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- आज हुए SI भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर आहत हूं। जिस भी व्यक्ति ने इस प्रश्न को लिखा है उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी अपने पोस्ट में टैग किया है।

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: यूपी में विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती शुरू, इन युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें डिटेल 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 22:07 IST