अपडेटेड 11 April 2024 at 19:41 IST

बलिया में नाबालिग बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; POCSO के तहत केस दर्ज

बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र में पड़ोस के एक युवक द्वारा 14 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

Follow :  
×

Share


बलिया में नाबालिग बच्ची से रेप | Image: unsplash

Ballia Rape Case : बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र में पड़ोस के एक युवक द्वारा 14 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अजय तुरहा को बृहस्पतिवार दोपहर में बलिया के कदम चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी को उसी के गांव का अजय तुरहा एक अप्रैल को बहला फुसलाकर कथित तौर पर भगा ले गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर अजय तुरहा के विरुद्ध चार अप्रैल को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 (अपहरण) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

नाबालिग के अगवा कर दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन करते हुए अगवा किशोरी को बुधवार को महाराष्ट्र से मुक्त करा लिया गया। किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि अजय उसे अगवा कर ले गया और उससे बलात्कार किया।

आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा की बढ़ोतरी कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : 'मोदी सरकार के रहते कोई एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हुंकार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 11 April 2024 at 19:41 IST