UP News: होली पर गुजिया-मिठाई खरीदने वाले सावधान, बुलंदशहर में 50 लाख कीमत का 10 हजार लीटर मिलावटी घी बरामद
UP News: यूपी के बुलंदशहर में मिलावटी घी का भंडाफोड़ हुआ है। बुलंदशहर में 50 लाख कीमत का 10 हजार लीटर मिलावटी घी बरामद की गई है।
भारत में मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार होली अब बेहद करीब है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि अलग-अलग प्रकार के पुए और पकवानों का पर्व भी है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट पर है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुलंदशहर में नकली देशी घी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। 50 लाख का मिलावटी देशी घी और केमिकल्स बरामद हुए हैं।
बुलंदशहर के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने इसकी जानकारी दी है। FDA की टीम ने पार्श्वनाथ देशी घी के प्लांट पर छापा मारा। वेजिटेबल और रिफाइंड ऑयल में एसेंस और केमिकल्स मिलाकर 50 लाख रुपये की कीमत का 10000 लीटर मिलावटी देशी घी पकड़ा गया है। मिलावटी घी का सैंपल ले इनके फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
हरियाणा के GST और FASSI के लाइसेंस पर चल रही थी फैक्ट्री
फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडरो का व्यवसायिक प्रयोग हो रहा था। यही नहीं हरियाणा के GST और FASSI के लाइसेंस पर यूपी के बुलंदशहर में मिलावटी देशी घी बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। बरामद लेबल्स पर भी हरियाणा का ही पता अंकित था। 27 लीटर देशी घी फ्लेवर भी हुआ बरामद।
FDA ने बंद कराई फैक्ट्री
प्लांट में 27 घरेलू गैस सिलेंडर भी मिले। आधा दर्जन से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। FDA की टीम ने फैक्ट्री को बंद करवा दिया है। मिलावटी देशी घी फैक्ट्री में कोई घुस न सके इसके लिए फैक्ट्री संचालक ने खूंखार कुत्ते और बाउंसर भी छोड़ रखे थे। इसलिए पुलिस टीम को साथ लेकर FDA को छापेमारी करनी पड़ी।
UP में 2000 से अधिक विधवाएं होली खेल बनाएंगी रिकॉर्ड
उल्लास-उमंग और रंगों का पर्व होली इस बार वृंदावन में एक अलग आभा में सराबोर दिखेगा और सरकार के प्रयासों से यहां 2000 से अधिक विधवाएं एक साथ होली खेलकर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने इसकी जानकारी दी। मथुरा-वृंदावन की होली तो वैसे भी जगत प्रसिद्ध है, मगर इस बार यहां की होली केवल आनंद ही नहीं सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक समरसता एवं सामाजिक परिवर्तन के सम्मानित क्षण बनकर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने जा रही है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 20:35 IST