'जीतने वाली 26 सीटों से हुई है शुरुआत...', गठबंधन को लेकर 2 दिनों तक कांग्रेस-सपा के बीच मंथन के बाद बोले अखिलेश, लेकिन अब तक नहीं बनी सहमति

अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर एक्स पर कहा कि "जीतने वाली पहली '26 सीटें' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।" इस बीच सपा ने 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

 
Follow :
'जीतने वाली 26 सीटों से...', 2 दिन की बैठक के बाद क्या बोले अखिलेश? | Image: ANI

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार (24 नवंबर) को कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे पर हुई बातचीत के पहले दौर में उनकी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा कि "जीत की शुरुआत" हो चुकी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, "जीतने वाली पहली '26 सीटें' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।" सपा प्रमुख का यह बयान राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर सीट-बंटवारे और आपसी तालमेल को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच आया है।

सीट बंटवारे को लेकर अब तक नहीं बनी सहमति-अखिलेश

मंगलवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा, "चल रही बातचीत को लेकर, हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बातचीत की जिम्मेदारी संभालने वाले लोग इस प्रक्रिया में शामिल हैं। असल में क्या चर्चा हो रही है? कितनी सीटों पर सहमति बन रही है, और दूसरी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है? इन सब बातों पर विचार चल रहा है, इसलिए अभी कुछ भी पक्के तौर पर कहना मुश्किल है। गठबंधन का एकमात्र मकसद जीतना होता है, गठबंधन का उद्देश्य ही जीत है।"

November 24, 2026

सीट बंटवारे पर अगली बैठक 27 नवंबर को?

वहीं, कांग्रेस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (एसपी) के बीच गठबंधन बरकरार है और आगामी बैठकों में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच अगली बैठक 27 नवंबर को होने की संभावना है।

सपा ने 5 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

इस बीच मंगलवार को ही यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

November 24, 2026

2017- 22 में करारी हार के बाद वापसी की कोशिश जारी

2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार हार के बाद, सपा 2027 में एक बड़ी राजनीतिक वापसी की कोशिश कर रही है। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार हार के बाद, सपा 2027 में एक बड़ी राजनीतिक वापसी की कोशिश कर रही है।

उत्तर प्रदेश में, जहां विधानसभा की 403 सीटें हैं, 2027 में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है; वहीं, कांग्रेस भी राज्य में अपनी राजनीतिक पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें LIST

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 23:23 IST