अपडेटेड 13 January 2026 at 23:23 IST

10.48 लाख करोड़ लागत, 330 परियोजनाएं... PRAGATI पोर्टल की सराहना कर CM योगी बोले- यूपी अब एक अड़चन की बजाय प्रगतिशील राज्य बन गया

UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी से चलने वाली गवर्नेंस सिस्टम और इंटर-एजेंसी प्रॉब्लम-सॉल्विंग पोर्टल PRAGATI की खूब तारिफ की। उन्होंने लखनऊ में एक PC को संबोधित करते हुए राज्य के विकास में आ रही अड़चनों की बजाय फैसिलिटेटर और एक्सेलरेटर बनने पर जोर दिया। CM योगी ने इस दौरान राज्य के 10.48 लाख करोड़ रुपये के 330 प्रोजेक्ट्स पर चल रहे काम पर भी ध्यान आकर्षित किया।

Follow :  
×

Share


UP सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: ANI

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी से चलने वाली गवर्नेंस सिस्टम और इंटर-एजेंसी प्रॉब्लम-सॉल्विंग पोर्टल PRAGATI की खूब तारिफ की। उन्होंने लखनऊ में PRAGATI पोर्टल के जरिए मॉनिटर किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रोग्रेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य के विकास में आ रही अड़चनों की बजाय फैसिलिटेटर और एक्सेलरेटर बनने पर जोर दिया। CM योगी ने इस दौरान राज्य के 10.48 लाख करोड़ रुपये के 330 प्रोजेक्ट्स पर चल रहे काम पर भी ध्यान आकर्षित किया। 

‘बॉटलनेक बनने के बजाय UP अब ब्रेकथ्रू राज्य’

CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बॉटलनेक बनने के बजाय एक ब्रेकथ्रू राज्य बन गया है। 'PRAGATI' जैसे प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से राज्य अब सिर्फ फैसिलिटेटर से आगे बढ़ गया है और अब इन प्रोजेक्ट्स में तेजी से काम कर रहा है। 

उन्होंने आगे PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि 'प्रगति' जैसे प्लेटफॉर्म ने टीम इंडिया की भावना को भी मजबूत किया है.. यह प्रधानमंत्री का विजन है... मैं इस विजन के लिए PM को धन्यवाद देना चाहता हूं।

UP में देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो

PC में CM योगी ने कहा कि UP में इस समय देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो है, जिसमें 10.48 लाख करोड़ रुपये की 330 परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें परिवार, बिजली, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

इन 330 परियोजनाओं में से 2.37 लाख करोड़ रुपये की 128 परियोजनाएं पहले ही शुरू कर दी गईं हैं, जबकि 8.11 लाख करोड़ की परियोजनाएं तय लक्ष्यों के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सड़कों और रेलवे में लगातार निवेश ने UP को ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब बनाने में काफी मदद की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे राज्य में 4.19 लाख करोड़ रुपये की 65 बड़ी और प्रमुख परियोजनाएं भी चल रही हैं, जिनमें से 26 पहले ही शुरू हो चुकी हैं और 39 परियोजनाएं अलग-अलग चरणों में हैं। इसके चलते राज्य में इंटर-एजेंसी समस्याएं कम हुई हैं।

PRAGATI पोर्टल एक प्रभावी टूल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि PRAGATI पोर्टल विभागों के बीच समन्वय और तेजी से निर्णय लेने के लिए एक प्रभावी टूल बनकर उभरा है, जिससे सड़क, रेलवे, बिजली और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है।

CM योगी ने आगे कहा कि "PRAGATI पोर्टल के माध्यम से, सभी विभाग आपस में बातचीत करते हैं और समाधान निकालते हैं। इससे सड़क, रेलवे, बिजली और दूरसंचार से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी से प्रगति हुई है। यह अच्छी प्रशासन व्यवस्था का एक मॉडल भी है। कुल 515 विषयों में से, हमने इस पोर्टल के माध्यम से 494 विषयों का समाधान किया है। 287 परियोजनाओं में से 278 का लक्ष्य इस पोर्टल के माध्यम से पूरा किया गया है, जिससे यह साबित होता है कि यह उच्च स्तर का टेक्नोलॉजी है और यह हमारे प्रशासनिक और डिसीजन मेकिंग क्षमता को भी दर्शाता है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को श्रेय देते हुए टीम इंडिया की भावना और प्रशासनिक नेतृत्व के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें:  'पाकिस्तान में कोई हिंदू प्रधानमंत्री बने, ऐसी मांग वो...', ओवैसी के हिजाब वाली बेटी हो भारत की PM वाले बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 January 2026 at 23:23 IST