अपडेटेड 28 February 2025 at 14:54 IST

उप्र: बिजनौर के जंगल में चारा लेने गयी महिला को तेंदुए ने मार डाला

बिजनौर जिले में जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गयी एक महिला को तेंदुए ने मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

Follow :  
×

Share


उत्तर प्रदेश में तेंदुए का आतंक | Image: AI

बिजनौर जिले में जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गयी एक महिला को तेंदुए ने मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। वन रेंज अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के चौधेड़ी गांव की निवासी जयपाल की पत्नी सुमन (35) बृहस्पतिवार की शाम को जंगल में चारा लेने गयी थी। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गयी और रात में उसका आधा खाया हुआ शव एक खेत में मिला। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और वन अधिकारी तेंदुए का पता लगाने के लिए इलाके की तलाशी ले रहे हैं।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 14:54 IST