UP Crime: उन्नाव में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, मंदिर में साधु की चाकू मारकर की थी हत्या; पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
उन्नाव के बांगरमऊ में 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। साधु की हत्या के आरोपी के पास से चाकू और तमंचा भी बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें।
- भारत
- 2 min read
उन्नाव में बांगरमऊ पुलिस और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (Special Operations Group) टीम की संयुक्त टीम ने आज तड़के एक बड़े अपराधी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश इसराइल पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 3:40 बजे आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाबा मिलनदास हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल ताजपुर अंडरपास के पास खड़ा है।
कैसे किया एनकाउंटर
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने इसराइल को घेर लिया और आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उप-निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि एसओजी के आरक्षी विकास भदोरिया के हाथ में गोली लग गई।आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से इसराइल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बदमाश पर कई मामले दर्ज थे
मौके से पुलिस ने एक चाकू, एक तमंचा (315 बोर) और दो खोखे कारतूस बरामद किए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बदमाश पर थाना बांगरमऊ में मुकदमा नंबर 168/2026 धारा 103(1), 3(5) BNS और धारा 7 CLA Act के तहत दर्ज था। मात्र 6 दिन पहले 9 जून को उसने बाबा मिलनदास को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। एसपी उन्नाव ने इस सफल ऑपरेशन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 11:05 IST