UP के इटावा में बड़ा हादसा: ट्रक से टकराई महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस, 2 की मौत, 21 घायल

बस में सवार लोग प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने के बाद नोएडा लौट रहे थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और 21 लोग घायल हुए।

 
Follow :
etawah accident news | Image: x- pti

Etawah Accident News: इटावा जिले में सोमवार सुबह महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एशियन हाईवे पर भरथना मार्ग के पुल पर एक बस आगे निकलने की कोशिश में ट्रक से टकराकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने के बाद नोएडा लौट रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में सवार मीरा तथा नीलू नामक महिलाओं की मौत हो गयी और 21 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।  कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh: माघ पूर्णिमा से पहले जबरदस्त भीड़, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद; यहां से ट्रेन पकड़ सकेंगे श्रद्धालु

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 13:48 IST