Sambhal Violence: संभल हिंसा में पुलिस पर पथराव करने वाले दो पत्थरबाज गिरफ्तार, अब तक 60 दंगाई भेजे गए जेल
Sambhal Violence: संभल हिंसा के मामले में पुलिस ने दो पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
- भारत
- 2 min read
Sambhal Violence: संभल हिंसा के मामले में पुलिस लगातार दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अब पुलिस ने दो पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आपको बता दें कि संभल सदर इलाके में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हुआ था उस वबाल में चार लोगों की मौत हुई थी जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 नामजद और 2750 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संभल हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। गुरुवार को नखासा थाना पुलिस ने संभल हिंसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
CCTV के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान- पुलिस
मामले में नखासा थाने के प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कोतवाली संभल में विगत 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में दो आरोपियों मोसिन उर्फ मोहसीन खग्गू सराय तथा हसनैन उर्फ रेहान नवाज हिंदुपुरा खेड़ा थाना नखासा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बीते साल 24 नवंबर को हुई हिंसा में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया था जिसके बाद CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अब तक 60 दंगाई भेजे गए जेल
24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण किये जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। हिंसा की घटना में संलिप्त 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई। जिसमें 60 से गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारकी है। मामले में 7 FIR हुए हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 16 January 2025 at 19:09 IST