फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार
नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र में पुलिस ने जमीन और फ्लैट बेचने के नाम पर कथित रूप से ठगी करने को लेकर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
- भारत
- 1 min read
Noida News: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र में पुलिस ने जमीन और फ्लैट बेचने के नाम पर कथित रूप से ठगी करने को लेकर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गीता यादव और अजय कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पतवारी गांव में फ्लैट देने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए ठगे हैं।
सिंह के अनुसार यादव और कुमार ने न तो किसी को फ्लैट दिया और न ही वे लोगों को उनके पैसे लौटा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अजय कुमार तथा गीता यादव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सिंह ने बताया इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी के अनुसार उन्होंने करोड़ों रुपए की ठगी की करने की बात कबूली है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 January 2025 at 13:03 IST