अपडेटेड 14 December 2024 at 23:00 IST

UP: 'जितना मुजरिम वो उससे ज्यादा...',लड़कियों का हिजाब उतार की पिटाई, हिंदू लड़के के साथ घूमने का शक

दरअसल मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहने हुए थीं और वहां मौजूद कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग ये देखकर भड़क गए कि हिजाब वाली लड़कियां किसी के साथ घूम रहीं हैं।

Follow :  
×

Share


हिंदू लड़के के साथ घूमने का शक, लड़कियों का हिजाब उतार की पिटाई | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर दो लड़कियों की वहां की स्थानीय भीड़ ने इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उन्हें शक था कि वो लड़कियां हिन्दू लड़कों के साथ घूम रहीं थीं। वहां मौजूद लोगों ने लड़कियों के चेहरों से हिजाब हटाया और उनका वीडियो बनाने लगे। इस दौरान भीड़ से कई लोगों ने लड़कियों को थप्पड़ भी लगाए थे। इस मामले में पीड़ित लड़कियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ देवबंद थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। दरअसल मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहने हुए थीं और वहां मौजूद कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग ये देखकर भड़क गए कि हिजाब वाली लड़कियां किसी के साथ घूम रहीं हैं।

 

इस घटना के दौरान लोगों ने लड़कियों के हिजाब उतारे जाने का और उनकी पिटाई करने का वीडियो भी बना लिया था और इस वीडियो को उन लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं जब ये पता किया गया कि वो लड़का कौन है तो वो मुस्लिम समुदाय का लड़का निकला। तब उन लोगों ने लड़कियों के परिजनों को बुलाने की बात कह कर लड़कियों को धमकाया। पीड़ित लड़कियों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है।  


फतवों की नगरी देवबंद का है मामला

ये मामला सहारनपुर जिले के फतवों की नगरी देवबंद का मामला है। 13 नवंबर को यहां के स्थानीय मुस्लिम कम्युनिटी के लोगों ने दो हिजाब पहने हुए मुस्लिम लड़कियों की पिटाई कर दी, उनका बुर्का उतरवाया और उनके साथ बदसलूकी की और इन सब का वीडियो भी बनाया। दरअसल मुस्लिम युवकों ने जिन लड़कों के साथ मुस्लिम लड़कियों को देखा था उन्हें हिन्दू समझ लिया था बाद में पता चला कि वो लड़के भी मुस्लिम समुदाय से थे। लड़कियों ने बताया कि वो लड़का उन लोगों से रास्ता पूछ रहा था।

 

पुलिस ने बताया, क्या है पूरा मामला

पुलिस ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया, '13 दिसंबर 2024 को थाना देवबंद पर एक महिला ने शिकायत दी है कि जब 11 दिसंबर को वो अपनी बहन के साथ वक्फ दारुल उलूम के साथ अपनी रिश्तेदारी में मिलकर वापस अपने घर आ रहीं थीं तभी रास्ते में अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति ने उनसे सहारनपुर जाने का रास्ता पूछा और वो रास्ता बताने लगीं। ये देखकर वहां आस-पास के कुछ लोग इकट्ठे हो गए और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, गाली गलौज की और वीडियो बनाने लगे और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  कर दिया। महिला की शिकायत पर थाना देवबंद में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और इसमें वायरल वीडियो के आधार पर एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है वहीं बाकी लोगों को भी वीडियो के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।' 

यह भी पढ़ेंः Sambhal: संभल में 400 साल पुराने मंदिर पर लहरा दिया भगवा, शुरु हुई पूजा

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 23:00 IST