अपडेटेड 23 December 2023 at 23:33 IST
UP: सिद्धार्थनगर में जर्जर मकान गिरने से दो बच्चों की मौत, दो अन्य घायल
UP: पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना इलाके के एक गांव में शनिवार की शाम एक जर्जर मकान गिरने से वहां खेल रहे दो बच्चों की मौत हो गयी और दो अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शोहरतगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘थाना क्षेत्र के जोगी बारी गांव में चार बच्चे शनिवार शाम को एक जर्जर घर में खेल रहे थे, तभी मकान ढह गया। मलबे में दबने से विकास (सात) और गौतम (आठ) की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।"
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिये सिद्धार्थनगर जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 23 December 2023 at 23:32 IST