Accident News: आगरा में दर्दनाक हादसा: तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, 4 घायल

हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब एक व्यक्ति और उसका बेटा राजस्थान के मरैना गांव से तेरहवीं में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

 
Follow :
Agra accident | Image: Representational

Agra Accident News: आगरा के पिनाहट क्षेत्र में अर्जुनपुरा गांव के पास आलू ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो के बीच टक्कर में पिता और पुत्र की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब एक व्यक्ति और उसका बेटा राजस्थान के मरैना गांव से तेरहवीं में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

पिनाहट के थाना प्रभारी ब्रह्मपाल ने बताया कि ' हादसे में विष्णु (22) और उसके बेटे अंशु (एक वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: '...नहीं तो मारे जाओगे', डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के लड़ाकों को दे दिया 'मौत का फरमान', बंधकों को तुरंत रिहा करने को कहा


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 10:49 IST