BJP में शामिल हुए सपा के 3 विधायक, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, देखें LIST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इसे अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 
Follow :
सपा के 3 विधायक भाजपा में हुए शामिल | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इसे अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के जिन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन किया है उनके नाम अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।

October 14, 2026

अमेठी में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में तीनों विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। समाजवादी पीर्टी से भाजपा में शामिल होने वालों में विधायक, गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस मौके पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “जो व्यक्ति(राहुल गांधी) अमेठी में अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, आज वे दिल्ली में 14 राजनीतिक दलों का आह्वान कर रहे हैं कि उन्हें शहंशाह बनाया जाए। यह देश संविधान और चुनाव आयोग के खिलाफ इस दुस्साहस को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश के 3 प्रमुख नेता हमारी पार्टी के सदस्य बने हैं। भाजपा के कार्यकर्ता उनका स्वागत करते हैं।

October 14, 2026

यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

इस मौके पर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीयत और नीति में खोट है। इस कारण ही तीनों विधायक ने अखिलेश यादव को टाटा-बाय-बाय बोला है। उन्होंने कहा कि सपा में और भी कई लोग हैं जिन्हें तुष्टीकरण और जाति की राजनीति से घुटन महसूस कर रहे हैं और वो भी वापस निकलने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश यादव को आत्म मंथन की जरूरत है, उन्हें जनता के मिजाज को समझने की जरूरत है।

October 14, 2026

उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। डूबते जहाज पर कौन चढ़ेगा? यह तो बस शुरुआत है और भी लोग आएंगे।

October 14, 2026

 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 15:43 IST