Noida में पुलिसकर्मियों को SUV से टक्कर मारने की कोशिश, तीन लोग गिरफ्तार
नोएडा के दो पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कथित कोशिश करने वाले तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज किया गया।
- भारत
- 2 min read
नोएडा के दो पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कथित कोशिश करने वाले तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) महिंद्रा थार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल 8 जून को मोरना पुलिस चौकी के पास कथित अपराध में किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल पुलिस चौकी के पास खड़े थे, तभी एसयूवी सवार युवक वहां पहुंचे और दोनों से किसी स्थान का रास्ता पूछा। जब पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द कहे और अपने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए।’’
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नितेश गुप्ता (22), तुषार कालरा (20) और नवीन अवाना (21) के रूप में हुई है। गुप्ता और कालरा नोएडा के सेक्टर 41 में रहते हैं, जबकि अवाना सेक्टर 108 का निवासी है
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 17 June 2024 at 10:31 IST