अपडेटेड 25 February 2026 at 07:45 IST

UP: मैनपुरी में तेज रफ्तार थार ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल; एयर बैग ने बचाई जान

मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में आगरा बाईपास रोड पर एक अनियंत्रित थार आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में थार सवार सभी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Follow :  
×

Share


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के आगरा बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार के चीथड़ें उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में आगरा बाईपास रोड पर एक अनियंत्रित थार कार आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में थार सवार सभी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद थार के परखच्चे उड़  गए हैं।

तेज रफ्तार थार ट्रक में घुसी

जानकारी के अनुसार, थार सवार सभी युवक ट्रांसपोर्ट नगर निवासी बताए जा रहे हैं। यूपी 75 एयू 7618 नंबर की थार कार से सभी मैनपुरी की ओर जा रहे थे। जैसी ही कार नगला दौलत मोड़ के पास पहुंची,चालक ने नियंत्रण खो दिया और आग जा रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। नगला दौलत मोड़ के पास देर रात यह हादसा हुआ। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खैरियत रही कि एयर बैग खुल गई, जिससे इनकी जान बचा गई।

टक्कर के बाद थार के उड़े परखच्चे

घटना के बाद आगरा बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे से हटाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, थार की तेज रफ्तार या नियंत्रण खोने के चलते यह दुर्घटना हुई। ट्रक चालक के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: छत पर खेल रहा था 8 साल का मासूम, अचानक जबड़े को चीरते हुए निकली गोली

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 07:41 IST