अपडेटेड 27 February 2025 at 20:41 IST
UP News: अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से नाबालिग की मौत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क पार करते समय एक किशोर एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क पार करते समय एक किशोर एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कूरेभार थाना क्षेत्र में किरौंदीपुर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा है।
थाना प्रभारी शारदेंदु दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान जोधपुर के मूल निवासी लक्षित सेन (17) के रूप में हुई है और वह कुड़ी भक्तासनी सेक्टर-4 में कमल स्वीट्स होम के पीछे रहता था। दुबे के अनुसार, बृहस्पतिवार को किशोर दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा था, तभी सड़क पार करते समय वह हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 27 February 2025 at 20:41 IST