अपडेटेड 18 February 2025 at 12:43 IST

BREAKING: अयोध्‍या राम मंदिर में भगदड़ मचाने की साजिश नाकाम, भक्‍तों की भीड़ में गिराया ड्रोन; पुलिस ने दर्ज की FIR

अयोध्‍या राम मंदिर में भगदड़ मचाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर परिसर में भक्‍तों की भीड़ में ड्रोन गिराया गया।

Follow :  
×

Share


Ayodhya Ram Mandir | Image: ANI

अयोध्‍या राम मंदिर में भगदड़ मचाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर परिसर में गेट नंबर तीन के पास भक्‍तों की भीड़ में ड्रोन गिराया गया। यह ड्रोन 3 नंबर गेट के पास उड़ रहा था और उसे एंटी ड्रोन सिस्‍टम से मार गिराया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। सोमवार शाम राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक एक ड्रोन गिरी थी। 

जानकारी के मुताबिक राम मंदिर में रामलला के दर्शन को उमड़े सैलाब के बीच एक ड्रोन आकर गिरा। आसमानी खतरे को भांप भीड़ सकपकाई, लेकिन वहां तैनात एंटी ड्रोन सिस्टम ने उसे तुरंत मार गिराया। लेकिन इस सुरक्षा खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मामले में 1 युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना सोमवार शाम को गेट नंबर 3 पर हुई है। मामले के बाद एंटी ड्रोन सिस्टम का ट्रायल तेज किया जा रहा है।  

भगदड़ मचाने के लिए रची गई साजिश

राम मंदिर परिसर में ड्रोन गिरने की घटना की जांच में साजिश बताई जा रही है। जांच करके पता चला है कि भीड़ में भगदड़ मचाने के उद्देश्य से यह हरकत की गई हो सकती है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्रोन के जरिए इस हरकत के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुट गई है।  दरअसल राम मंदिर और उसके बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है इसीलिए एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया गया है। इस एंट्री ड्रोन सिस्टम की खासियत यह है कि ढाई किलोमीटर के रेडियस में उड़ रहे किसी भी ड्रोन को यह अपनी तरफ खींच सकता है।

किसने की ये हरकत

पुलिस को अब उस शख्स की तलाश है जो रामलला दर्शन मार्ग पर ड्रोन कैमरा उड़ा रहा था। थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद खुफिया एजेंसी भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बता दें कि महाकुंभ की वजह से अयोध्या में भी इन दिनों भारी भीड़ पहुंच रही है। प्रयागराज आ रहे श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की लंबी कतारों के बीच किसी ने वहां पर ड्रोन गिरा दिया। माना जा रहा है कि ये हरकत वहां भगदड़ मचाने की कोशिश भी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने वक्त रहते मामला संभाल लिया और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस इस मामले की अब बारीकी से जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें- महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा संग धोखा? प्रोड्यूसर बोला- ये तो बस...

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 18 February 2025 at 12:17 IST