BREAKING: बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर ढहा मंच, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत; 40 से ज्यादा घायल
उत्तर प्रदेश के बागवत में निर्वाण महोत्सव के दौरान हुए हादसे में अब श्रद्धालुओं की मौत की खबर आ रही है। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के बागवत में निर्वाण महोत्सव के दौरान हुए हादसे में अब श्रद्धालुओं की मौत की खबर आ रही है। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से भगदड़ जैसे हालात हो गए, जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। अब पुलिस ने श्रद्धालुओं की मौत की भी पुष्टि कर दी है।
बागपत के बड़ौत में भगवान आदिनाथ के लड्डू पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। निर्वाण महोत्सव के दौरान लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच अचानक लकड़ी का पैड श्रद्धालुओं पर गिर गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मलबे में दब गए। रेस्क्यू कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बागपत DM ने की श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि
बागपत DM अस्मिता लाल ने बताया कि घटना में लगभग 40 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया। 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 5 लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
श्रदालुओं पर गिरा लड़की का ढांचा
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मानस्तंभ परिसर में लकड़ी का एक ढांचा अचानक ढह गया। मलबे में 50 से अधिक श्रद्धालु दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसे हालात हो गए।
CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा था। इस बार कार्यक्रम के दौरान लकड़ी का ढांचा गिर गया, जिसमें लगभग 40 लोग घायल हो गए और 7 की मौत हो गई। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मंच पर लगी लकड़ी की सीढ़ियां टूटी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत शहर के गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में हुआ। वहां आज सुबह करीब आठ बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वाधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान अचानक ही मानस्तम्भ परिसर में बनाए गए 65 फुट ऊंचे अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां अचानक टूट गईं जिससे मंच पर मौजूद और उसके पास खड़े श्रद्धालु नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 January 2025 at 10:52 IST