सोनभद्र में चार वर्षीय बच्ची से उसके गांव के युवक ने दुष्कर्म किया
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चार साल की बच्ची से उसके गांव के ही 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चार साल की बच्ची से उसके गांव के ही 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात लगभग आठ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है।
एएसपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही 25 वर्षीय युवक ने उनकी बच्ची से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 February 2025 at 10:11 IST