BREAKING: सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर्स ढेर; शामली मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स को शामली में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया

 
Follow :
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर ढेर | Image: X

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सुबह-सुबह शामली में पुलिस के साथ हुई भुठभेड़ में अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शूटर्स ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

कोतवाली क्षेत्र में यूपी पुलिस और STF के साथ दो बदमाशों की सोमवार अहले सुबह मुठभेड़ हुई। शामली पुलिस ने बताया कि मोहित और सुमित के इलाके में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने गांव खेड़ी के जंगल में दोनों को घेरा। पुलिस टीम ने दोनों को रूकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से दोनों ढेर हो गए। 

अंकित बालियान मर्डर केस के 2 शूटर्स ढेर

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स को शामली में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया। बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए। इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। 

August 31, 2026

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल

एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दोनों बदमाश ढेर हो गए। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे। घटनास्थल पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौजूद हैं।

August 31, 2026

कैसे हुई थी हरियाणवी सिंगर की हत्या?

बता दें कि शामली में बीते बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जहां यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर-सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित बालियान शाम के वक्त जिम गए थे और वहां से बाहर निकलकर जैसे ही आए, बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। अंकित को अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

 शामली के रहने वाले थे अंकित बालियान

अंकित बालियान की हत्या के लिए बदमाशों ने अंधाधुंध करीब 12 राउंड फायरिंग की जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था। बदमाश पहले से घात लगाकर अंकित बालियान का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बालियान ने हरियाणवी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका गाना ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ काफी लोकप्रिय हुआ था।
 

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, PDA फॉर्मूले पर भी उठाए सवाल

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 August 2026 at 07:04 IST