शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की कोर्ट में पेशी आज, 11 दिन बाद पुलिस ने नागपुर से बहन और ड्राइवर के साथ दबोचा

श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। बहन और ड्राइवर को भी पुलिस ने साथ दबोचा है। आज आरोपी की नागपुर कोर्ट में पेशी होगी।

 
Follow :
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की कोर्ट में पेशी आज | Image: Republic

Shiva Sharma Case: लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में उनकी लिव-इन पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे को आखिरकार मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रद्धा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह 11 दिनों से फरार चल रही थी। श्रद्धा के साथ-साथ फरार चल रही उसकी बहन और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धा की आज नागपुर कोर्ट में पेशी होगी, जहां यूपी पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी।

श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपी पहले कार से दिल्ली पहुंचे और वहां से फ्लाइट पकड़कर नागपुर रवाना हुए थे। श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी, जहां वह बुर्के में CCTV कैमरे में कैद हुई थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

श्रद्धा दुबे की कोर्ट में पेशी आज

बीती रात करीब 10 बजे श्रद्धा दुबे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद रात करीब 1 बजे उन्हें हुडकेश्वर स्थित महिला कारागार में रखा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच श्रद्धा दुबे को नागपुर की अदालत में पेश किया जा सकता है। पेशी के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ उन्हें ट्रांजिट रिमांड में लेगी और फिर लखनऊ ले जाएगी।

October 20, 2026

ड्राइवर और बहन के साथ थी फरार

शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, अपनी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ पिछले 11 दिनों से फरार चल रही थी। दावा है कि कुछ दिन पहले उन्हें नेपाल में देखा गया था, इसके बाद वो सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताती रही। इस बीच पुलिस ने तीनों पर 50,000-50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार, 20 अक्टूबर को पुलिस के मिले सुराग के आधार पर श्रद्धा दुबे, उनकी बहन और ड्राइवर को ट्रैक किया गया और यूपी एसटीएफ और नागपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे हुई थी शिवा शर्मा की मौत

बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है क  शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। उसने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई। परिवार ने हत्या का आरोप श्रद्धा दुबे पर लगाया है। 

यह भी पढ़ें:शिवा शर्मा केस में बड़ी सफलता, 50 हजार इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 October 2026 at 08:41 IST