न्यूड डांस, प्राइवेट तस्वीरें, लिपस्टिक वाली फैंटसी और...मॉडल श्रद्धा की हैवानियत जान सन्न रह जाएंगे आप, शिवा के साथ 'मौत वाली रात' क्या हुआ?
लखनऊ के चर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब भी गहराया हुआ है। पुलिस की तफ्तीश में 9 अक्टूबर यानी वारदात की रात की जो परतें खुली हैं, वे बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली हैं।
- भारत
- 4 min read
लखनऊ के चर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब भी गहराया हुआ है। पुलिस की तफ्तीश में 9 अक्टूबर यानी वारदात की रात की जो परतें खुली हैं, वे बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे यह बताने के लिए काफी हैं कि उस रात हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 4 में शिवा पर किस हद तक जुल्म ढाया गया था।
लखनऊ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो बयान दिए, उन्हें सुनकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। जांच में सामने आया है कि 9 अक्टूबर की रात शिवा के साथ सिर्फ मारपीट ही नहीं की गई, बल्कि उसे अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया।
कपड़े उतरवाकर नाचने का दबाव
आरोप है कि श्रद्धा ने शिवा के सारे कपड़े उतरवा दिए और उसे पीटकर तथा पूरे बदन पर लिपस्टिक के निशान लगाकर सबके सामने बगैर कपड़ों के नाचने के लिए मजबूर किया। पैसों की वसूली और ब्लैकमेलिंग के इरादे से बंद कमरे में उसे सिगरेट से भी दागा गया। आरोपियों ने उसे भयानक तरीके से जलील किया।
अजीबोगरीब हरकतें और अपमान
शिवा का हौसला पूरी तरह तोड़ने के लिए उससे जबरन कई आपत्तिजनक और अपमानजनक काम कराए गए, यहां तक कि उसे सबके सामने पैर दबाने के लिए भी मजबूर किया गया।
कौन-कौन था वारदात के वक्त फ्लैट पर मौजूद?
तफ्तीश में यह साफ हो गया है कि 9 अक्टूबर की रात अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश और श्रद्धा की मेड सर्वेंट के अलावा उसका खास दोस्त आमिर भी मौजूद था। हैरानी की बात यह है कि शुरुआती पूछताछ में श्रद्धा और उसके साथियों ने आमिर की मौजूदगी को छिपाया था, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद इस राज से भी पर्दा उठ गया।
ब्लैकमेलिंग और तस्वीरों का खेल
पुलिस सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा ने शिवा को केवल 9 अक्टूबर की रात ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी कई-कई दिनों तक अपने जाल में फंसाकर टॉर्चर किया था। वह अपने रसूख और पहुंच का हवाला देकर शिवा को हमेशा के लिए जेल भिजवाने की धमकी देती थी। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि श्रद्धा के पास शिवा की कुछ आपत्तिजनक और प्राइवेट तस्वीरें थीं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह शिवा को ब्लैकमेल करती और अपनी मनमानी चलाती थी। वारदात वाले दिन भी इसी साजिश के तहत उसे धोखे से फ्लैट पर बुलाया गया था।
रसूख का धौंस और 'सीक्रेट पेन ड्राइव'
पुलिस की तफ्तीश में यह भी खुलासा हुआ है कि बड़े अधिकारियों और रसूखदार लोगों के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाना और उनके जरिए लोगों पर रौब झाड़ना श्रद्धा का पुराना शगल था। वह इन तस्वीरों की मदद से लोगों को डराती-धमकाती और अपने प्रभाव में लेती थी। पुलिस के हाथ एक ऐसी सीक्रेट पेन ड्राइव भी लगी है, जिसमें इन रसूखदार लोगों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें और अन्य राज़ छिपे होने की बात कही जा रही है।
किसान बाजार का कैफे और फरार मालिक
पुलिस की जांच की सुई अब लखनऊ के किसान बाजार स्थित एक कैफे तक भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि शिवा और श्रद्धा की मुलाकात वहीं एक कैफे में हुई थी। कैफे मालिक की तलाश: श्रद्धा और उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद से किसान बाजार का वह कैफे संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार चल रहा है। लखनऊ पुलिस को शक है कि यह कैफे मालिक इस पूरी डेथ मिस्ट्री और ब्लैकमेलिंग के खेल का एक अहम राजदार हो सकता है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस हर एक एंगल से गहराई से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह सिर्फ प्रताड़ना का मामला था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी थी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 5 November 2026 at 09:01 IST