मां दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो, देवी-देवताओं के लिए गाली... कौन हैं सरोज सरगम, जिसके खिलाफ हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा? पहुंच गई जेल

मां दुर्गा के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली यूट्यूबर सरोज सरगम को आखिरकर मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


सरोज सरगम हुई गिरफ्तार | Image: X/ANI

इन दिनों सोशल मीडिया पर सरोज सरगम नाम की महिला को लेकर बवाल मचा हुआ है। हिंदू संगठन और सोशल मीडिया यूजर्स  के लगातार दवाब के बाद मिर्जापुर पुलिस ने सरोज सरगम को आखिरकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के पति पर भी शिकंजा कसा है। अब दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी हो रही है, जिसके बाद जेल भेजा जाएगा। मड़िहान थाने में महिला के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई हुई। जानते हैं कौन हैं सरोज सरगम और क्या है इन पर आरोप?


मां दुर्गा के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली यूट्यूबर सरोज सरगम और उनके पति राममिलन बिंद को मड़िहान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरोज ने मां दुर्गा को लेकर अपशब्द कहा था, इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर दिया था।  इस घटना से हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद हिंदू सभा ने मिर्जापुर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

सरोज सरगम पति के साथ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक गाना अपलोड किया था, जिसमें मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद 19 सितंबर को मड़िहान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सर्विलांस व साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सरोज के पति राममिलन बिंद इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो के निर्माण और निर्देशन में शामिल थे। उसके यूट्यूब चैनल पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा वाले कंटेन्ट की भरमार है।

कौन हैं सरोज सरगम?

पुलिस ने बताया कि सरोज सरगम खुद को बिरहा गायिका बताती है और कुछ समय से यूट्यूब पर अपने वीडियो बना रहे हैं। उनके चैनल का नाम 'Saroj Sargam Mirzapur' है। सरोज अपने गाए गानों को इसी चैनल पर अपलोड करती है। चैनल के 64 हजार सब्‍सक्राइबर हैं। सरोज सरगम ने इस चैनल पर 40 वीडियो अब तक अपलोड किए हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं। चैनल पर हिंदू देवी-देवताओं के लिए गंदे कंटेट की भरमार थी।

जमीन पर अवैध कब्जे का भी आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़िहान थाने में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई, और जांच के लिए सर्विलांस व साइबर सेल की टीमें लगाई गईं। गहन जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया यूजर्स और विश्व हिंदू परिषद ने सोनम की गिरफ्तारी के लिए मुहीम चलाया था। इस बीच, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने सरोज सरगम द्वारा पटेहरा ब्लॉक के गढ़वा में 15 बीघा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे की जांच शुरू की। जांच में सरोज पक्ष जमीन के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद प्रशासन ने जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें: चेहरा-पेट सब झुलस गया... संभल में स्कूटी सवार ने शिक्षिका पर फेंका तेजाब

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 September 2025 at 12:18 IST