'मुसलमानों की तीन बर्बादी अखिलेश-ओवैसी और राहुल गांधी', संगीत सोम ने किया तीखा प्रहार, कहा- अमर अकबर एंथनी बनने की कोशिश कर रहे

संगीत सोम ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुसलमानों की तीन बर्बादी- अखिलेश, ओवैसी, राहुल गांधी हैं। इन तीनों ने मुसलमानों को बर्बाद किया है।

 
Follow :

Sangeet Som Attacked on Akhilesh-Owaisi-Rahul Gandhi: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायरब्रांड नेता ने विपक्षी नेताओं पर एक बड़ा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी के मुसलमानों की बर्बादी के लिए ये तीन नेता ही सबसे बड़े जिम्मेदार हैं।

संगीत सोम ने सहारनपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर बात करते हुए कहा, 'सहारनपुर में मस्जिद का ध्वस्तीकरण नहीं किया गया, बल्कि एक अवैध जमीन पर अवैध इमारत का ध्वस्तीकरण किया गया है जिसके नीचे 400 साल पुराना कुआं निकला है। जो बिल्डिंग गिराई गई है वह बिल्डिंग अवैध थी। पूरे उत्तर प्रदेश में इस तरह की जितनी भी बिल्डिंग होगी वह सब गिराई जाएगी।' उन्होंने कहा कि यूपी में आजकल एक होड़ लगी है कि आखिर मुसलमानों का आका है कौन- अखिलेश, ओवैसी या राहुल गांधी? यह आका की लड़ाई है।'

संगीत सोम का विपक्षी नेताओं पर प्रहार

उन्होंने आगे ओवैसी को फर्जी लोगों का फर्जी सरदार बताया। साथ ही तीनों नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह सब लोग मिलकर उत्तर प्रदेश में दंगा कराना चाहते हैं। कानून खत्म करना चाहते हैं। संविधान जिस दिन भी खतरे में पड़ेगा, इन्हीं की वजह से पड़ेगा। लाल किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन तीनों (अखिलेश, ओवैसी, राहुल गांधी) में से किसी को भी संविधान का एक भी शब्द नहीं पता है। कोर्ट के आदेश के बाद बिल्डिंग ध्वस्त हुई है और उसके नीचे 400 साल पुराना कुआं मिला है। यह सभी अमर, अकबर, एंथनी बनने की कोशिश कर रहे हैं।'

‘मुसलमानों की तीन बर्बादी- अखिलेश, ओवैसी, राहुल गांधी’

बीजेपी नेता ने दावा कर कहा,  'अखिलेश यादव किसी भी कीमत पर अब सत्ता का मुंह नहीं देख सकते हैं। मैं फिर कहता हूं कि मुसलमानों की तीन बर्बादी- अखिलेश, ओवैसी, राहुल गांधी। इन तीनों ने मुसलमानों को बर्बाद किया है। यह अच्छे मुसलमानों को मरवाना चाहते हैं, दंगा कराना चाहते हैं और किसी भी सूरत में नहीं चाहते कि राज्य में शांति-व्यवस्था बनी रहे। अखिलेश यादव 2013 के दंगे को ठंडा नहीं होने देना चाहते हैं। इस दंगे में उन्होंने हजारों लोग मरवाए। अखिलेश यादव फिर से यही करना चाहते हैं। ये तीनों लोग मिलकर यूपी में दंगा कराना चाहते हैं। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी के रहते हुए ऐसा नहीं हो सकता है।'

इन चूहों का फन रगड़ दिया जाएगा- संगीत सोम

संगीत सोम कहते हैं, 'जैसे ही बिल में पानी भरता है, चूहे फूदककर बाहर निकलने लगते हैं। यह वही काम हो रहा है। यह 100 साल पुरानी मस्जिद अचानक कहां से आ गई? मामला कोर्ट में गया। कोर्ट में कोई प्रमाण दिया? इनके लोगों ने कोर्ट में एफिडेविट लगाकर दिया और तीन तो उसमें पहुंचे ही नहीं। बाकियों ने जाकर कह दिया कि उन्होंने दस्तावेज पढ़ा ही नहीं था या उन्हें पता ही नहीं था कि उसमें क्या लिखा है। मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किया; मामला कोर्ट में गया और खारिज हो गया। क्या कानून एवं व्यवस्था खत्म हो गई; क्या संविधान खत्म हो गया? अखिलेश यादव, ओवैसी और राहुल गांधी यह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सब कानून-व्यवस्था खत्म कर दी जाए। यूपी में कानून-व्यवस्था की सरकार है। इन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये चूहे जिस तरह से निकलकर बाहर आ रहे हैं, इन चूहों का वहीं का वहीं फन रगड़ दिया जाएगा। दंगा करने की कोशिश कराने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।'

यह भी पढ़ें: 'ये देश अकबर का नहीं रघुवर का है...', धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल में भरी हुंकार, 'दीदी जाएंगी-दादा आएंगे' वाले पुराने बयान पर कही ये बात

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 September 2026 at 13:50 IST