UP: लापता नहीं गिरफ्तार हुए सपा राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता मनोज यादव, तिलक समारोह से लौटते समय बाराबंकी से STF ने उठाया

यूपी की बाराबंकी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को सफदरगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


UP: लापता नहीं गिरफ्तार हुए सपा राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता मनोज यादव, तिलक समारोह से लौटते समय बाराबंकी से STF ने उठाया | Image: X

यूपी की बाराबंकी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को सफदरगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मनोज यादव पिछले दो दिनों से लापता बताए जा रहे थे। उन्हें साथियों समेत हिरासत में लिया गया था। पुलिस का ये एक्शन एक पुराने केस से जुड़ा है। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लखनऊ ले जाया गया। मनोज यादव की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है, क्योंकि वे पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे।

उनके अचानक गायब होने के बाद उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। समाजवादी पार्टी के भीतर भी पिछले 48 घंटों से उनकी लोकेशन को लेकर चिंता बनी हुई थी, जिसका पटाक्षेप बाराबंकी में हुई इस कार्रवाई से हुआ। हालांकि, एसटीएफ ने अभी तक गिरफ्तारी के ठोस कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मुकदमा

परिजनों के अनुसार, मनोज यादव काकोरी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वहां से निकलने के बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया। पूरी रात संपर्क न होने पर परिवार ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सपा प्रवक्ता के परिजनों का दावा है कि मनोज बिना बताए कहीं नहीं जाते और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए तिलक समारोह के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाली। हालांकि, बाद में बाराबंकी पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्हें धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में सफदरगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब तिलक समारोह से लेकर गिरफ्तारी तक के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है ताकि गायब होने और पकड़े जाने के बीच का समय स्पष्ट हो सके।

इसे भी पढ़ें- पति को गुलाब देकर शराब पिलाई, बंदूक के साथ फोटो खिंचाई...बिहार में रोज डे सेलिब्रेट करना इस रीलबाज महिला को पड़ा भारी, जानिए कैसे

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 13:21 IST