खूबसूरत सास पर दिल हारा दामाद, घर से भगाकर रचाई शादी; VIDEO जारी कर मांगा आशीर्वाद तो परिवारवालों के उड़े होश
Saas-Damad Story: कानपुर देहात में एक युवक पर अपनी सास पर फिदा हो गया। उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। कोर्ट में जाकर सास और दामाद ने शादी रचा ली। ये अजीबो-गरीब मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
- भारत
- 2 min read
Kanpur Dehat news: अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद लव स्टोरी के बाद अब कानपुर देहात से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सास की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हुआ कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। सास और दामाद ने कोर्ट पहुंचकर शादी भी रचा ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी शादी का ऐलान किया। जब इस पर विवाद बढ़ने लगा तो दोनों फरार हो गए।
एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे दोनों
मामला कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके का बताया जा रहा है। दरअसल, बेटी की शादी होने के बाद दामाद का अपने ससुराल काफी में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी सास के साथ बातचीत बढ़ी और दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। परिवारवालों को इसके बारे में कुछ पता नहीं लगा।
दोनों ने न अपने घरवालों की सोची, न समाज और अपने रिश्तों की परवाह की और एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। एक दिन दोनों अचानक घर से गायब हो गए। घर छोड़ने के बाद दोनों ने कोर्ट में जाकर कानूनी रूप से शादी कर ली।
पोस्ट वायरल होते ही मचा हड़कंप
दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि ये फैसला उनकी अपनी इच्छा से लिया गया है। दोनों ने लोगों से उनके रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की भी अपील की।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही परिजनों के होश उड़ गए। इस मामले की गांव में चर्चाएं शुरू हो गई।
अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी ने बटोरी थी चर्चाएं
इससे पहले अलीगढ़ से भी सास-दामाद का ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। राहुल नाम का एक युवक अपनी सगाई के कुछ दिन बाद ही होने वाली सास के साथ भाग गया था। यह घटना तब सामने आई थी जब शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन युवक अपनी मंगेतर की मां को ही भगा ले गया और दोनों कई महीनों तक फरार रहे थे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 17:51 IST