UP: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत; कई घायल

हापुड़ में धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Follow :  
×

Share


Hapur Road Accident | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई एक बारात वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। शादी समारोह संपन्न कर  सभी खुशी-खुशी वापस लौट रहे थे, तभी कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर उनकी बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई एक हाइड्रा ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

बारातियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर

SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया, "धौलाना-गुलावटी सड़क पर यात्रियों से भरी एक बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। ये यात्री एक बारात से लौट रहे थे। पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, जांच-पड़ताल की और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 घायल लोगों का इलाज चल रहा है।"

बस सवार 6 लोगों की मौके पर मौत

एसपी ने बताया कि "ट्रक को मौके से हटा दिया गया है और अब यातायात की स्थिति सामान्य है। मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और कानूनी कार्रवाई जारी है। बस में कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और संभवतः वह बस का ड्राइवर था।"

टक्कर के बाद बस के ऊपर पलटा ट्रक

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। भीषण भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक सीधे बस के ऊपर पलट गया, जिससे बस सवार बाराती अंदर ही दब गए। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और रेसक्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: पंचायत से संसद तक नारी शक्ति… पीएम मोदी करेंगे देश की महिलाओं से संवाद
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 April 2026 at 07:19 IST