अपडेटेड 18 June 2025 at 10:44 IST
Breaking: मॉर्निग वॉक पर निकले तीन लोगों को आम से लदे पिकअप ने रौंदा, 4 की मौत; UP के आगरा में भीषण सड़क हादसा
आगरा के शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर पर एक पिकअप वैन का एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति घायल हुआ है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आम से लदी पिकअप वैन रफ्तार का शिकार हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है। गाड़ी के क्लीनर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर के पास हुआ है।
बुधवार सुबह आगरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहदरा फ्लाईओवर के पास फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कुचलते हुए पलट गई।
आगरा में भीषण सड़क हादसा
इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना की वजह से शाहदरा फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। क्रेन बुलाकर पलटी हुई गाड़ी को हटवाना गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी
ACP आगरा हेमंत कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि, आम लेकर जाती एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नीचे आ गई। यहां 3 लोग मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठे हुए थे और यह(पिकअप वैन) उनके ऊपर गिर गई, जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गाड़ी में एक ड्राइवर और हेल्पर था। हमारे पास ड्राइवर के मरने की सूचना है। हेल्पर की हालत काफी गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस एक्सीडेंट में 4 लोगों के मरने की सूचना है।
हादसे में चार लोगों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैक्स की रफ्तार काफी तेज थी। गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ गई। हादसा इतना अचानक था कि किसी को संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला। गाड़ी पलटने के बाद उसका ड्राइवर स्टीयरिंग और बोनट के बीच बुरी तरह फंस गया। वह लगभग एक घंटे तक वहीं तड़पता रहा।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जब तक गाड़ी को काटकर उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन बुलाकर पलटी हुई गाड़ी को हटवाया और यातायात बहाल करवाया। इस दुर्घटना में गाड़ी का क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 June 2025 at 09:38 IST