अपडेटेड 21 August 2025 at 13:07 IST

नशीला पदार्थ खाकर CM योगी के जनता दरबार पहुंचा रिटायर्ड फौजी, सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में एक रिटायर्ड फौजी नशीला पदार्थ खाकर पहुंचा। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Follow :  
×

Share


नशीला पदार्थ खाकर CM योगी के जनता दरबार पहुंचा रिटायर्ड फौजी | Image: X/ANI

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक शख्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार को सीएम योगी ने जनता दरबार लगाया था। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने से पहले गाजियाबाद के एक रिटायर्ड फौजी ने नशीला पदार्थ खा लिया। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें आनन-फानन में  सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।


रिटायर्ड फौजी सतवीर गुर्जर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सतवीर गाजियाबाद के लोनी स्थित सिरौली गांव के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने से पहले उन्होंने नशीला पदार्थ खा ली थी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि मैं जहरीला पदार्थ खाकर आया हूं। फिर धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जनता दरबार में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर लाइव आकर की थे ये अपील

जनता दरबार में आने से पहले  इससे पहले सतवीर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद की अपील भी की थी। उन्होने लाइव आकर बताया था कि वो कारगिल युद्ध में शामिल रहे हैं। उन्होंने गाजियाबाद के लोनी विधायक पर परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही मांग की कि उनके जान माल की रक्षा की जाए, क्योंकि प्रार्थी बहुत बड़े खतरे में है। सतवीर ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक के कथित अत्याचारों से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

रिटायर्ड फौजी ने विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

खैरियत रही कि सतवीर गुर्जर को समय रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जिससे उनकी जान बच गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वो खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सेवा में जान लगने वाले फौजी के साथ विधायक अत्याचार कर रहा है। उन्होंन सीएम से इस संबंध में एक्शन लेने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें: भैरव रूप में आए कुत्ते ने दिया आदेश...CM रेखा के हमलावर का खुलासा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 August 2025 at 13:07 IST