राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, तो संतों में खुशी की लहर; बोले- अब कोई एक पैसे का भी नहीं कर पाएगा हेरफेर

तपस्वी छावनी मंदिर के जगद्गुरु परमहंश आचार्य महाराज ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा का तहे दिल से स्वागत किया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अब निश्चित रूप से राम मंदिर में कोई परिंदा पर भी नहीं मार पाएगा। साथ ही एक पैसे की भी हेरफेर नहीं होगी।

 
Follow :
Saints reacted as Air Marshal (Retd) Jeetendra Mishra Appointed as CEO of Ayodhya Ram Mandir | Image: ANI/X

Saints on Ram mandir New Elected CEO: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की व्यवस्थाओं को अभेद्य और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है। देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले सैन्य अधिकारी के हाथ में मंदिर प्रबंधन की कमान आने से संत समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने ट्रस्ट के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया है।

महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए सीईओ की नियुक्ति पर कहा, ‘अयोध्या के साधु-संतों को बड़ी प्रसन्नता है, क्योंकि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्ष लगातार एक विरोध करता नजर आ रहा था। जिस तरह से विपक्ष अयोध्या को बदनाम करने में और राम मंदिर का अपमान करने में लगा हुआ था, अब वह नहीं कर सकते हैं। सीईओ का जो नाम आया है जितेंद्र मिश्रा जी तो मुझे और अयोध्या के साधु-संतों को सबको उम्मीद है कि इनके नेतृत्व में राम मंदिर का देखभाल अच्छे से होगा और हमें विश्वास है कि दोबारा मंदिर में चोरी और घोटाला नहीं होगा। जितेंद्र मिश्रा जी आगे बहुत बड़ा कदम उठाएंगे और राम मंदिर उनके देखभाल में अच्छा रहेगा।’

September 2, 2026

'राम मंदिर में कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा'

तपस्वी छावनी मंदिर के जगद्गुरु परमहंश आचार्य महाराज ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए सीईओ की नियुक्ति पर कहा, ‘भारतीय वायु सेना के महासचिव पद से रिटायर्ड, वरिष्ठ अधिकारी के पद पर रह चुके हैं उनका श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में राम मंदिर में CEO पद पर नियुक्त होना यह बहुत ही अच्छा है। इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता है। हम लोग चाहते थे कि भारतीय सेना में से कोई न कोई इसमें हो। भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी की जिस तरह से नियुक्ति हुई है, यह निर्विवाद है। इससे देशभर में सभी लोग खुश हैं। हम राम की नगरी में तहे दिल से उनका अभिनंदन और स्वागत करते हैं। अब निश्चित रूप से राम मंदिर में कोई परिंदा पर भी नहीं मार पाएगा। एक पैसे का भी हेरफेर नहीं होगा, यह पूर्ण विश्वास है।’

September 2, 2026

महंत राजू दास ने नए CEO के सामने रखी दो मांगें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए सीईओ की नियुक्ति पर पर हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास महाराज ने कहा, 'बहुत-बहुत आभार ट्रस्ट के लोगों को साधुवाद है। देश में उन्होंने (एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) सेवा दिया है और ऑपरेशन सिंदूर में इन्होंने (एयर मार्शल) कार्य और काम किया है। अब राष्ट्रीय मंदिर में भगवान श्री राम के जन्मभूमि में अब कार्य करने का मौका मिल रहा है वो सौभाग्यशाली हैं। नए CEO साहब से निवेदन है कि वहां की व्यवस्था अच्छी तरह से रखें। इसके साथ ही हमारी दो मांगें हैं- अयोध्या के तमाम गौशाला है उसको राम मंदिर ट्रस्ट गोद ले। अयोध्या में जो भक्त आए उनकी भोजन की व्यवस्था राम मंदिर के द्वारा हो और संतों की भी चिंता हो, ये बहुत अच्छी बात होगी।'

September 2, 2026

पहले CEO चुने जाने पर क्या बोले जितेंद्र मिश्रा?  

राम मंदिर के CEO चुने जाने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। जितेंद्र मिश्रा ने कहा मैं इसके लिए चयन समिति का बहुत हार्दिक रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा और मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि उन्होंने इतने सब कैंडिडेट्स में से मेरा मेरा चयन किया है।

उन्होंने आगे कहा कि इसे मैं भगवान श्री राम का आशीर्वाद भी मानूंगा। भारतीय वायुसेना में 43 वर्ष राष्ट्र सेवा के बाद मुझे श्री राम ने एक और अवसर प्रदान किया है जहां मैं श्री राम मंदिर और श्री राम भक्तों की सेवा कर सकूं। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वो मुझे सामर्थ्य दें कि मैं इस कार्य को भी भली-भांति तरीके से निभा पाऊं।

‘CEO के रूप में टेकओवर करने पर राम मंदिर…’

वे कहते हैं कि अभी कुछ समय पहले ही मेरा प्रथम सीईओ के रूप में चयन हुआ है। जब मैं CEO के रूप में टेकओवर कर लूंगा तो ट्रस्ट के विश्वास और अपनी टीम की मदद से राम मंदिर के लिए उत्तम से उत्तम कार्य करने का पूरा प्रयास करूंगा। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि वह श्री राम से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें इसके लिए भरपूर सामर्थ्य प्रदान करें।

ट्रस्ट में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में के. परासरन, महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और कृष्ण मोहन प्रमुख सदस्य हैं। महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, जबकि स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज कोषाध्यक्ष हैं। ट्रस्ट में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और महंत दिनेंद्र दास भी सदस्य हैं। इसके अलावा निर्मला यादव, मदन मोहन पांडे और महेश भागचंदका नए ट्रस्टी के तौर पर शामिल हैं।

ट्रस्ट में कुछ पदेन और सरकारी सदस्य भी हैं। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा इसमें शामिल हैं। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर संजय प्रसाद सदस्य हैं। अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी पदेन सदस्य के रूप में ट्रस्ट का हिस्सा हैं। इस तरह ट्रस्ट में धार्मिक, कानूनी और प्रशासनिक अनुभव वाले सदस्यों की भागीदारी है।

यह भी पढ़ें: वायु सेना में 3000 घंटे तक उड़ान भरने का अनुभव... कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? जो बने राम मंदिर ट्र्स्ट के पहले CEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 September 2026 at 07:24 IST