आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रामपुर जेल से रिहा होते ही सपा नेता पर एक्शन, रविवार को कोर्ट में पेशी

Azam Khan Rampur Jail: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम देर शाम जेल से रिहा हो गए।

 
Follow :
जमानत मिलते ही आजम खान पर ED का शिकंजा, हिरासत में लिए गए | Image: X

Azam Khan Rampur Jail: रामपुर जेल से रिहा होने के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी अपनी चल रही मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उन्हें कल (रविवार) को गाजियाबाद में एक स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम देर शाम जेल से रिहा हो गए।

October 31, 2026

जेल से रिहा होते ही आजम खान पर ED का शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को आजम खान को रामपुर जेल से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी और वे शनिवार (31 अक्टूबर) शाम को ही जेल से रिहा हुए थे, लेकिन जेल से रिहा होते ही मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी अपनी चल रही मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ED ने उन्होंने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कल (रविवार) को गाजियाबाद में एक स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

दो पैन कार्ड मामले में थे जेल

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को राहत दी है। कोर्ट ने इससे पहले उनकी दोषसिद्धि पर रोक, सजा के निलंबन और अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

October 31, 2026

पिछले आठ सालों से हमारे साथ जुल्म हुआ है-आजम खान के बेटे

आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म ने कहा, "पिछले आठ सालों में हमारे साथ हुआ है, शायद वो किसी के साथ नहीं हुआ होगा। आज़म साहब को दस साल की सज़ा टीवी, फ्रिज चोरी करवाने में हो गई और उस जगह पर हो गई जहां पर कभी घर मकान थे ही नहीं, अगर मेरा नाम अब्दुल्ला नहीं होता, तो शायद मैं सच को साबित कर सकता...हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। हम इंसान नहीं हैं। हम जानवर हैं। हम जानवर हैं जो इतनी बेइज्जती और ज़िल्लत की ज़िंदगी के बाद भी ज़िंदा हैं।"

ये भी पढ़ें: INDI ब्लॉक की रैली सिर्फ 'मेलोड्रामा', BJP सांसद तरुण चुघ ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, कहा- फिल्म की पटकथा जैसी स्क्रिप्ट
 


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 31 October 2026 at 20:29 IST