UP में 22 January को बंद रहेगी शराब और मांस की दुकानें, खुली पाए जाने पर होगा एक्शन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानें तो बंद रहेंगी ही मांस मछली की बिक्री भी नहीं होगी।
Ram Mandir Opening: 22 जनवरी को रामलला को भक्तिभाव संग भव्य मंदिर में स्थापित किया जाएगा। श्री राम के आगमन पर उत्तर प्रदेश में न शराब बिकेगी और न ही मांस मछली की बिक्री होगी। बैन संबंधी घोषणा योगी सरकार ने की है। सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाने का ऐलान किया है। शैक्षणिक संस्थानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों को भी बंद करने का ऐलान किया गया है।
मांसाहार पर बैन
18 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का विग्रह स्थापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले योगी सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि प्रदेश में 22 जनवरी को मांस-मछली और शराब की बिक्री बैन रहेगी। योगी सरकार का फैसला 22 जनवरी को स्कूलों और कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद आया है। आदेश में कहा गया है कि सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए मांस-मछली और शराब की बिक्री को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।
मुख्य सचिव डी.एस. मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए कि 22 जनवरी को सभी मांस और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मिश्रा ने कहा- सरकार ने 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान और 22 से 26 जनवरी तक सरकारी भवनों और मंदिरों के लिए प्रकाश व्यवस्था का आयोजन किया है, जिसे सभी को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
दुल्हन की तरह सजेगी अयोध्या
योगी सरकार ने घोषणा की है कि सरकारी इमारतों, स्कूल, कॉलेज को अच्छी प्रकार से सजाया जाएगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्योते पर देश-दुनिया से अति विशिष्ट अतिथि अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राम मंदिर को खोल दिया जाएगा।
श्री राम ज्योति
22 जनवरी को देश श्री राम को अयोध्या में अपने सिंहासन पर विराजते हुए देखेगा। अभूतपूर्व क्षण होगा। 22 जनवरी की शाम हर घर, घाट और मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि 22 जनवरी को लोग श्रीराम ज्योति जलाएं। उन्होंने अपील की थी- "ये ऐतिहासिक क्षण भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। इस मौके पर सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 19 January 2024 at 11:50 IST