अपडेटेड 24 March 2026 at 15:05 IST

Dhurandhar 2 पर गरमाई यूपी की सियासत, Pooja Pal बोलीं- अतीक अहमद ने मेरी तरह हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद की, अखिलेश यादव का

पूजा पाल ने कहा है कि 'अतीक अहमद ने मेरी तरह हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद की। सपा के संरक्षण में अतीक जैसे अपराधी वर्षों तक फलते-फूलते रहे और दीमक की तरह देश को अंदर से खोखला करते रहे।'

Follow :  
×

Share


आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। यूपी की सियासत में भी फिल्म को लेकर घमासान जारी है। फिल्म में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव और सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूजा पाल ने कहा है कि अतीक अहमद ने मेरी तरह हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद की। सपा के संरक्षण में अतीक जैसे अपराधी वर्षों तक फलते-फूलते रहे और दीमक की तरह देश को अंदर से खोखला करते रहे।' उन्होंने आरोप लगाया कि अतीक अहमद अखिलेश यादव का सबसे बड़ा फाइनेंसर था और उसकी मौत का दुख आज भी सपा को सता रहा है।

अखिलेश सीएम होते तो मैं जिंदा नहीं होती-पूजा पाल

पूजा पाल ने यहां तक कह दिया कि अखिलेश यादव अगर यूपी के सीएम होते तो मैं भी अपने पति राजू पाल की तरह मारी जाती। लेकिन आज मैं जिंदा हूं तो सिर्फ योगी आदित्यनाथ जी की वजह से। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें 'यूपी का धुरंधर सीएम' बताया और कहा कि योगी सरकार ने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं का सफाया कर अपराध मुक्त प्रदेश की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं।

राम गोपाल यादव पर भड़की पूजा पाल

पूजा पाल ने राम गोपाल यादव के बयानों का भी जिक्र करते हुए कहा कि अतीक की मौत का बदला लेने की बात करना अखिलेश यादव का ही रुख है। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि अतीक जैसे अपराधियों को पार्टी ने राजनीतिक संरक्षण दिया, जिससे युवाओं का भविष्य तबाह हुआ और समाज को भारी नुकसान पहुंचा।

‘धुरंधर 2’ को लेकर क्यों है बवाल

हालांकि, पूजा पाल ने यह भी कहा कि ऐसे अपराधियों को किसी भी रूप में महिमामंडित करना समाज के लिए गलत संदेश देता है। उनके अनुसार, जिन लोगों ने निर्दोषों की जान ली और कई परिवारों को बर्बाद किया, उन्हें फिल्मों में दिखाकर ग्लैमराइज करना उचित नहीं है। बता दें कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया है कि कैसे आतिफ अहमद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से जुड़े किरदार की चर्चा के बाद इस पर सियासी बयानबाजी  शुरू हो गई है। हालांकि फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक इस किरदार पर कोई बयान सामने नहीं आया है। मगर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया। अब पूजा पाल के बयान ने सपा और भाजपा के बीच नई बहस छेड़ दी है।
 

Dhurandhar 2 देखकर बौखलाए पाकिस्तान के असली 'जमील जमाली', कही बड़ी बात

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 15:05 IST