UP NEWS: बलिया में होली के दौरान ड्यूटी के समय शराब पीने पर पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक उपनिरीक्षक को होली के दिन ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी
ड्यूटी के समय शराब पीने पर पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित | Image:
IANS
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक उपनिरीक्षक को होली के दिन ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनय सिंह को ड्यूटी के दौरान शराब पीकर आ गए थे।
शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में ओमवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी। ओमवीर सिंह ने कहा कि विनय सिंह को होली के दौरान शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया था लेकिन उसने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता दिखाई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 March 2025 at 14:08 IST