अपडेटेड 1 April 2025 at 19:42 IST
Sambhal Violence: CM योगी ने कहा था एक भी नहीं बचेगा, मास्टरमाइंड शारिक साठा के गुर्गे को पुलिस ने निपटाया, खाएगा जेल की हवा
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने विदेश में बैठे शारिक साठा के एक और गुर्गे को गिरफ्तार किया है।
Sambhal News: संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने विदेश में बैठे शारिक साठा के एक और गुर्गे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध की दुनिया में 30 साल से अधिक सक्रिय रहा शारिक साठा का यह गुर्गा तमाम राज्यों में नाम बदलकर अपराध किया करता था। 25000 हजार रुपए के इस इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
संभल के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जनपद संभल में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अंकुश लगाने के क्रम में आज असमोली थाना पुलिस को एक अच्छी सफलता मिली है। जिसमें 25000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिलीप उर्फ हरीश पुत्र रामस्वरूप उर्फ राम सिंह बार-बार अपना नाम बदलकर अपने पिता का नाम बदलकर कई राज्यों में अपराध करता रहा है।
4 साल से फरार चल रहा था शारिक का गुर्गा
SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह आरोपी पिछले 30 साल से 1993 से गाड़ी चोरी करने का प्रोफेशनल ऑटो लिफ्टर है और यह 2020 तक शारिक साठा के गैंग के साथ में काम करता था, यह वर्तमान में उत्तर प्रदेश ,हरियाणा ,उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान से चार पहिया गाड़ियां चोरी कर नागालैंड, पश्चिम बंगाल, सिलीगुड़ी में ले जाकर बेचने का अपराध करता आ रहा है। यह व्यक्ति जनपद संभल का 25,000 का इनामी है और जनपद संभल से 4 साल से फरार चल रहा था।
असमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
उन्होंने बताया कि आज थाना असमोली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जा रहा है। इसने सर्वप्रथम 1993 में मुरादाबाद से गाड़ी चोरी करने का पहला अपराध किया था इसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 40 से अधिक मुकदमे पंजीकृत है इस व्यक्ति को आज जेल भेजा जा रहा है और इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जनपद संभल में संदिग्ध अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। बता दें कि संभल हिंसा मामले में पुलिस शारिक साठा गैंग के तीन गुर्गों मुल्ला अफरोज, वारिस और गुलाम को पहले ही जेल भेज चुकी है।
इसे भी पढ़ें: संभल: जेल में बंद जामा मस्जिद के सदर जफर अली के परिवार की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन ने बेटे, भाई और भतीजे सहित 5 को किया पाबंद
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 1 April 2025 at 18:49 IST