संभल हिंसा मामले पर पुलिस का एक्शन तेज, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा-स्कूल बंद; ड्रोन से निगरानी

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए संभल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है।

 
Follow :
संभल में इंटरनेट सेवा पर रोक | Image: Republic, X

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद के पुलिस का एक्शन जारी है। प्रशासन ने हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए संभल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी संभल राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का हमने आग्रह किया था जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है।

संभल में 25 नवंबर को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। फिलहाल केवल कल बन्द करने के आदेश दिया गया है। कल के हालात देखने के बाद अगले आदेश होंगे। संभल और आसपास के इलाकों में स्कूलों को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं।

संभल हिंसा में 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा और हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें, कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम के ऊपर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर पथराव भी किया। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

संभल में आज क्या-क्या हुआ?

  • रविवार सुबह कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे शुरू किया।
  • जामा मस्जिद के बाहर भीड़ पुलिस से भिड़ी।
  • झड़प के बाद अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू की।
  • पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी।
  • हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
  • उपद्रवियों की भीड़ ने पथराव के बाद आगजनी शुरू की।
  • कार जलाने के बाद सड़क किनारे खड़ी बाइकों को फूंकने की कोशिश।
  • पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
  • 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

संभल की जामा मस्जिद का इतिहास क्या है?

संभल की जामा मस्जिद, बाबर के 1526 और 1530 के बीच पांच साल के शासनकाल के दौरान बनाई गई 3 मस्जिदों में से एक है। अन्य दो मस्जिदों में एक पानीपत की मस्जिद है और दूसरी अयोध्या में ध्वस्त हो चुकी बाबरी मस्जिद थी।

संभल आज के समय में मुस्लिम बाहुल्य शहर है, लेकिन हिंदू शास्त्रों में इसका अलग उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि घोर कलयुग के समय में यहां भगवान विष्णु के एक अवतार कल्कि प्रकट होंगे। वही कलयुग का अंत करके नए युग की शुरुआत करेंगे। संभल के मौजूदा हालात में इसकी चर्चा इसलिए कि दावा होता रहा है कि संभल में जहां जामा मस्जिद बनी है, वो एक मंदिर को तोड़कर बनाई गई। 1527-28 में बाबर के सेनापति ने श्री हरिहर मंदिर को आंशिक रूप से ध्वस्त किया था।

इसे भी पढ़ें: 'कितनी आहों से कलेजा तिरा ठंडा होगा...' संभल हिंसा में 3 मौतों पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 20:42 IST