अपडेटेड 4 March 2025 at 16:14 IST

UP: कासगंज में चलती ट्रेन में अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप, धुआं उठता देख ट्रेन से कूदकर भागने लगे यात्री

कासगंज से कानपुर जा रही ट्रेन में अचनाक से धुआं निकलने से यात्रियों में भय का माहौल पैदा हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


UP News : कासगंज जंक्शन से कानपुर अनवरगंज जाने वाली ट्रेन में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार को चवती ट्रेन में उचानक से धुआं उठने लगा। ट्रेन से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा गया। धुआं निकलते देख ट्रेन में बैठे यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूद-कूद कर बाहर भागने लगे।

ये घटना गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास मोहनपुर रेलवे फाटक के पास की है। ट्रेन संख्या 15040 कासगंज से कानपुर जाती है, जिसमें अचनाक से धुआं निकलने से यात्रियों में भय का माहौल पैदा हो गया। हालांकि इसमें किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कई यात्रियों ने ट्रेन से धुआं निकलने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जांच में पता लगा कि ट्रेन में ब्रेक लगाने के दौरान ब्रेक शु पहियों से चिपक गए थे, जिसके कारण ब्रेक शु में घर्षण होने से धुआं निकलने लगा।

ट्रेन को किया रवाना

ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन की जांच और समस्या का समाधान कर आगे के लिए रवाना कर दिया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि यह कोई बड़ी घटना नहीं बल्कि एक सामान्य घटना थी। चेन पुलिंग होने पर कई बार ब्रेक शू ट्रेन के पहियों से चिपक जाते हैं। जिससे कई बार धुआं निकलने लगता है और ट्रेन को रिलीज करने के बाद ब्रेक शू का लॉक अपने आप हट जाता है।

ये भी पढ़ें: सतना: 5 कारोबारियों पर आयकर का छापा, शादी का स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची टीम, दरवाजा नहीं खुलने पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 March 2025 at 16:04 IST