सपा में टूट के दावे के बाद ओपी राजभर का एक और खुलासा, किसके नेतृत्व में टूटेगी पार्टी अब ये भी बताया; अखिलेश यादव को किया अगाह

ओपी राजभर ने गुरुवार को एक बार फिर सपा में टूट की भविष्यवाणी करते हुए बताया कि किसके नेतृत्व में पार्टी टूटेगी। सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा, 'उनकी पीतल की लंका बजेगी नहीं।'

 
Follow :
सपा में टूट के दावे के बाद ओपी राजभर का एक और खुलासा, किसके नेतृत्व में टूटेगी पार्टी अब ये भी बताया | Image: ANI

योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक बयान ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी (SP) में टूट की भविष्यवाणी करके ओपी राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच राजभर ने अब यह भी बता दिया कि किसके नेतृत्व में सपा टूटूने वाली है। वहीं, दूसरी और सपा की तरफ से भी लगातार पलटवार किया जा रहा है।

सुबहासपा प्रमुख ओपी राजभर ने गुरुवार को एक बार फिर सपा में टूट की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि बागी सांसदों का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' बलिया का एक लाल करेगा। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपने दावे को दोहराया है। इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अगाह भी किया है।

राजभर ने बताया किसके नेतृत्व में टूटेगी सपा

राजभर ने अपने X पोस्ट में लिखा है, 'कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी।'

June 18, 2026

अखिलेश यादव पर राजभर का तंज

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने आगे लिखा, ‘मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।’

सपा के मुखिया को किया अगाह

इससे पहले अखिलेश यादव को आगाह करते हुए राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'अरे अखिलेश यादव जी हमको लग रहा था कि आप राजनीतिक रूप से कुछ तो समझदार इंसान होंगे ही। मां-बाप के आशीर्वाद से बिदेस में अंग्रेजी माध्यम से पढ़े हैं। मगर अब पक्का पता लग गया है कि आप निरे 'गोलू' टाइप के इंसान हैं। आपके देसी चाचा लोग आपको निपटाने की पूरी सुपारी ले चुके हैं। आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसकने वाली है।'

June 17, 2026

पीतल की लंका बचेगी नहीं- राजभर

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मगर क्या कहा जाए, यही दुनिया है। हम आपको आगाह कर रहे हैं तो आप हमारा अहसान मानने की जगह उलटे हमारे पर ही रौब गांठ रहे हैं। हमारे फिक्र में दुबले मत होइए... हमारा आप और आपके लोडर कितना भी कुछ चाह लेंगे, तब भी कुछ बिगाड़  नहीं पाएंगे। चिंता अपनी सोने की लंका की कीजिए। वैसे सोने की लंका तो अब बची नहीं है। बिदेसी भतीजे को गोलू बनाके देसी चाचाओं ने सोने को पहले ही पीतल में बदल दिया है। तो अपनी पीतल की लंका ही बचा लीजिए। मगर लिख लीजिए बचेगी फिर भी नहीं।’

अंत में राजभर ने लिखा है, 'याद है न 2008 का 'वोट के बदले नोट कांड' आप ही लोगों का किया धरा है। लोकतंत्र की रक्षा में आप लोग सांसद खरीद रहे थे... बहुत कहानियां हैं आप लोगों के काले कारनामों की...एक एक करके उजागर करता रहूंगा। घबराइए मत।' 

यह भी पढ़ें: UP:केशव प्रसाद ने किया बड़ा दावा, कहा- सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 June 2026 at 11:27 IST