'आप मुसलमानों से नहीं, उनके वोटों से प्यार करते हैं', सपा पर बरसे ओवैसी तो राजभर ने भी दिया साथ, कहा- कांग्रेस ने भी मुस्लिम को वोट बैंक...

ओवैसी ने साफ कहा कि उनकी पार्टी अब किसी अन्य दल के लिए लाल कालीन या दरी बिछाने का काम नहीं करेगी। उन्होंने सपा पर मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

 
Follow :
सपा पर बरसे ओवैसी तो राजभर ने भी दिया साथ | Image: Republic

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी अपनी रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी विपक्षी दलों के साथ संभावित गठबंधन की तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है।

ओवैसी ने साफ कहा कि उनकी पार्टी अब किसी अन्य दल के लिए लाल कालीन या दरी बिछाने का काम नहीं करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'पिछले 70-75 सालों से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय को सिर्फ वोटर बनाकर रखने की सोची-समझी कोशिश की जा रही है। मगर अब हमें आवाज खुद उठानी होगी।'

सपा मुसलमानों से प्यार नहीं करती-ओवैसी

मदरसे पर हो रही कार्रवाई पर ओवैसी ने कहा, आपकी आंखों के सामने 200 से ज्यादा मदरसे सील कर दिए गए। समाजवादी पार्टी, भाजपा या किसी भी तथाकथित सेक्युलर पार्टी ने हमारी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। 18 से ज्यादा मदरसे गिरा दिए गए। सपा के लोग कहां थे? मैं उनसे कहना चाहता हूं- आप मुसलमानों से प्यार नहीं करते; आप सिर्फ उनके वोटों से प्यार करते हैं। आप मुसलमानों को न्याय नहीं दिलाना चाहते; आप उन्हें कमजोर करना चाहते हैं। AIMIM और SP में यही फर्क है।”

October 5, 2026

ओवैसी के समर्थन में उतरे राजभर 

ओवैसी के इन आरोपों पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी सहमति जताई। राजभर ने कहा, “सही कहा उन्होंने। कांग्रेस ने भी दरी बिछवाया। जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तब मुसलमानों को नकार दिया। मुसलमानों के दम पर समाजवादी पार्टी ने भी चार बार सरकार बनाई, लेकिन उन्होंने भी दरी बिछवाने का काम किया। एक बार भी उनको मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की। जब सरकार बनी तो अखिलेश जी अपने बिरादर को आगे बढ़ाए। मुसलमानों को छोड़ दिया। कांग्रेस सरकार बनी तो वो भी अपने चक्कर में पड़े। इस नाते ओवैसी जी जो कह रहे हैं, सही कह रहे हैं।”

October 5, 2026

गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने क्या कहा?

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि हम चाहते हैं कि मुसलमानों की अपनी राजनीतिक पहचान हो। अब जो लोग सच्चाई से इनकार करते हैं और जस्टिस से इनकार करते हैं, उन्हें तकलीफ होती होगी। वहीं, ओवैसी ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में जज्चा-बच्चा की मौत पर मंत्री श्रेयसी सिंह का दिखा रौद्र रूप

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 October 2026 at 12:28 IST