अपडेटेड 11 December 2024 at 13:38 IST

UP News: आजमगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी वैन की ट्रॉली से टक्कर, महिला की मौत; 22 घायल

मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के करीब 24 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे तभी वैन की टक्कर गन्ने से लदी एक ट्रॉली से हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची देवी नामक महिला की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


आजमगढ़ में हादसा | Image: META AI

Azamgarh Accident News: आजमगढ़-आंबेडकर नगर सीमा के निकट एक कस्बे में बुधवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर कंधरापुर कस्बे के पास उस समय हुई जब वे गुरु गोविंद साहिब मेले से लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘‘ मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के करीब 24 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे तभी वैन की टक्कर गन्ने से लदी एक ट्रॉली से हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची देवी नामक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हैं और मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पुलिस का एक्शन, जांच के लिए बनी टीम; पत्नी समेत 4 पर FIR

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 December 2024 at 13:38 IST