अपडेटेड 13 March 2026 at 21:57 IST

UP: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगा था बुजुर्ग, अचानक गश खाकर गिरा और मौत

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह लाल सराय स्थित भारत एजेंसी पर हुई।

Follow :  
×

Share


Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। देश भर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच लाइन में लगे 75 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बुकिंग के बाद भारत गैस का सिलेंडर लेने गया था, जहां बेहोश होकर लाइन में गिर पड़ा और कुछ देर में उनकी सांसें थम गईं। यह घटना शुक्रवार सुबह लाल सराय स्थित भारत एजेंसी पर हुई।

सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई थी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास सुबह से ही गैस के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लंबी लाइन में बुजुर्ग भी लगा हुआ था, लेकिन अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

लोगों ने सीपीआर से जान बचाने की कोशिश की

बुजुर्ग बुकिंग के बाद भारत गैस का सिलेंडर लेने के लिए सुबह 9 बजे ही घर से निकला था। कई घंटों तक लंबी लाइन में लगने के बाद अचानक से बुकिंग गिर गया। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने सीपीआर से जान बचाने की कोशिश की। बाद में वर्षीय को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद डाक्टर ने किया बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने क्या बताया?   

मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद बसी ने बताया कि 'ये मेरे चाचा जी थे। कल हमारे घर में गैस खत्म हो गई थी, इसलिए वह भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। काफी देर इंतजार के बाद उन्हें एक पर्ची दी गई और कहा गया कि कल आकर सिलेंडर ले जाना। आज सुबह करीब 9 बजे वह फिर से लाइन में लगने चले गए। लाइन बहुत लंबी थी और घंटों खड़े रहने के बाद अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: 'पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं लेकिन LPG चिंता का विषय', ऊर्जा संकट पर सरकार का बड़ा बयान, कहा- घबराकर खरीदारी ना करें
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 21:57 IST