Jewar Airport: नोएडा से लखनऊ का कितना किराया, जेवर एयरपोर्ट से किन-किन शहरों के लिए फ्लाइट, क्या है टाइमिंग? जानिए सब कुछ

Noida to Lucknow Flight: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज लखनऊ से पहली फ्लाइट पहुंची, इस दौरान उत्साह देखने लायक था, यूपी के लोगों की खुशी का आज ठिकाना नहीं है, क्योंकि दो बड़े शहरों के बीच हवाई संपर्क मजबूत हो गया है। जानें नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट का किराया कितने रुपये से शुरू होगा? शेड्यूल भी जानें, पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट उड़ी, जानिए किराया और शेड्यूल | Image: Republic

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में आज एक ऐतिहासिक नया अध्याय जुड़ चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज यानी 15 जून 2026 से कमर्शियल फ्लाइट उड़नें शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के दो बड़ी शहरों के बीच अब हवाई संपर्क और मजबूत हो गया है, क्योंकि लखनऊ में चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए पहली सीधी फ्लाइट भी आज उड़ान भर चुकी है।

इस ऐतिहासिक उड़ान में 182 यात्री सवार थे, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग भी शामिल रहीं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पहली उड़ान के अवसर पर दीप प्रज्वलन किया और केक काट कर सेलिब्रेट किया। वहीं एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस नई सेवा को व्यापार, शिक्षा और कॉर्पोरेट क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी बताया।

पहली उड़ान का जश्न

फ्लाइट नंबर 6E 2278 सुबह 7:05 बजे लखनऊ से रवाना हुई और ठीक 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्री किरण वर्मा ने बताया कि 'लखनऊ और नोएडा के बीच रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। अब यह यात्रा सिर्फ एक घंटे की हो गई है, बहुत सुविधा हो गई है।'

नोएडा से लखनऊ कितना होगा किराया

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ-नोएडा फ्लाइट का सामान्य किराया 3500 से 4000 रुपये रखा गया है। लेकिन शुरुआती दिन डिमांड ज्यादा होने से किराया 6500-7500 रुपये तक पहुंच गया।  

शेड्यूल भी जानें

लखनऊ - नोएडा: फ्लाइट 6E 2278, प्रस्थान 07:05 AM, आगमन 08:05 AM
नोएडा - बेंगलुरु: फ्लाइट 6E 2278, प्रस्थान 08:35 AM, आगमन 11:05 AM
बेंगलुरु - नोएडा: फ्लाइट 6E 2279, प्रस्थान 03:45 PM, आगमन 06:20 PM
नोएडा - लखनऊ: फ्लाइट 6E 2279, प्रस्थान 06:55 PM, आगमन 08:00 PM 
इस हवाई यात्रा का सफर करीब एक घंटे ही रहेगा

कब से नियमित उड़ेंगी फ्लाइट

15 जून को उद्घाटन के तहत कई स्पेशल फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है। बाकी नियमित कमर्शियल उड़ानें 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक आगे डिमांड के मुताबिक एक्ट्रा फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ाई जा सकती हैं। ये नई सेवा लखनऊ और दिल्ली-NCR के बीच यात्रा को तेज और आरामदायक बनाने वाली है। यात्री अब सड़क के लंबे ट्रैफिक से बचकर सीधे हवाई रास्ते से जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म... नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से आज पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 10:42 IST